Mumbai : सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान तोड़ा दम…पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और शव परिवार को सौंप दिया गया है।
News Desk : Mumbai के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के रूप में हुई है। वह ठाणे के डोस्टी वेस्ट काउंटी में रहते थे और प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शिवाजी पार्क पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, पिल्लई शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे।
Read Also-Big News : ओमान में बैन था कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला आरोपी को-पायलट, सामने आया नाम
शाम करीब 5 बजे शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 के पास पिल्लई ने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। मौके पर मौजूद उनके दोस्त और पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए पहुंचे। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक डॉक्टर ने उन्हें शुरुआती उपचार दिया। इसके बाद उन्हें तुरंत शिवाजी पार्क स्थित सुश्रुषा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और शव परिवार को सौंप दिया गया है। Mumbai
Read Also-Asian Games: हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने दिलाया देश को गोल्ड, सुजीत-अंकुश-परवीन ने रचा इतिहास
दरअसल, CJP ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शिवाजी पार्क पहुंचे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पुलिस के विशेष शाखा के अनुमान के अनुसार शाम करीब 4 बजे प्रदर्शन में 9,000 से 10,000 लोग मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।Mumbai
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

