दिल्ली में AAP क्यों कर रही है विरोध पर्दर्शन ? पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई…बरतें सावधानी

AAP Workers Protest
AAP Protest:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन की वजह से मंगलवार को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था।केजरीवाल को कोर्ट में पेशी के बाद 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड में भेज दिया गया है।

Read also-कंगना पर भद्दे पोस्ट को लेकर चौतरफा घिरी सुप्रिया श्रीनेत- NCW ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र

आप नेता हरजोत सिंह बैंस हिरासत में..

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वे नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता को डिटेन कर लिया गया।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पीएम आवास घेराव के विरोध के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया ।दिल्ली पुलिस ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू की। साथ ही आप को प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।

 दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद..

सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन, सचिवालय मेट्रो स्टेशन  के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगले आदेश तक बंद रहेगा। आप केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली  का आयोजन करने की घोषणा की है ।

AAP ने किया विरोध प्रदर्शन ..

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला(Alleged Liquor Policy Scam)मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इसे लेकर आप आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा ।आप कार्यकर्ता  केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बड़े पैमाने पर दिल्ली की सड़को पर उतर गए है। दिल्ली  में कई स्थानों पर आप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *