CAA लागू होने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट,इन इलाकों में अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

Delhi Police, Citizenship Amendment Act, CAA rules, Shaheen Bagh, Jamia Nagar, DCP Joy Tirkey, CAA Rules Notification Live, CAA Rules Notification,

Citizenship Amendment Act- केंद्र सरकार के नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (Citizenship Amendment Act) 2019 लागू किए जाने के बाद दिल्ली के अनेक हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और शहर के उत्तर पूर्वी इलाके और शाहीन बाग, जामिया नगर समेत कई संवेदनशील इलाकों में अर्द्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं.नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 11 दिसंबर, 2019 को संसद में पारित हुआ था। इसके बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे।

Read also – हरियाणा के CM मनोहर लाल ने मंत्रियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

इन इलाकों में CAA  का विरोध 

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग इलाकों में 2019-20 में कई महीने तक सीएए विरोधी प्रदर्शन हुए थे।उत्तर पूर्व दिल्ली में 2020 की शुरुआत में इस कानून को लेकर सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं भी देखी गईं जिनमें 53 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा घायल हो गए.

केंद्र सरकार ने सोमवार यानी  11 मार्च को CAA के नियमों की अधिसूचना जारी कर दी। इसके मद्देनजर पुलिस ने उत्तर पूर्व जिले में 43 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है।इनमें सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, भजनपुरा, खजूरी खास और सीमापुरी शामिल हैं.

Read also – CAA: विपक्ष सीएए के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहा है-दुष्यंत गौतम

DCP ने कहा कि…

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल कड़ी नजर रख रहे हैं। हमने उत्तर पूर्व दिल्ली में 43 संवेदनशील जगहों की पहचान की है और इन इलाकों पर रात में गश्त बढ़ा दी गई है.आगे कहा कि  दिल्ली के उत्तर पूर्व जिले में हर व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *