ED की गिरफ्तारी रिमांड के खिलाफ CM केजरीवाल की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई… आज

Arvind kejriwal

Arvind kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ईडी की रिमांड के खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर आज (बुधवार) को दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई होगी। मिली जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा आज सुबह 10:30 बजे इस मामले की सुनवाई करेंगे । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इडी ने 23 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. उन्होंने इस मामले में तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद 22 मार्च को उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था ।

Read also-लोक सभा के चुनावी मौसम में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर को लेकर दिया बड़ा बयान

ED ने ये किया दावा..

प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने कोर्ट में यह दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे. बता दें कि ये मामला तब सुर्खियों में आया जब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने 2021-22 के लिए दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति(Delhi Excise Policy) में कथित अनियमितताओं के संबंध में दर्ज एक मामले की जांच शुरू की ।.सीबीआई ( CBI) ने ये मामला 20 जुलाई, 2022 को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की शिकायत पर दर्ज किया था.

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन …

दिल्ली में बीजेपी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मांग की, कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें।दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि घोर बेईमान मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना होगा। उन्होंने कहा कि वे उस मांग को लेकर दिल्ली सचिवालय जा रहे हैं। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने दर्जनों घोटाले किए हैं  सीएम केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना हैं, उन्हें अपना इस्तीफा देना होगा।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल  अरविंद केजरीवाल  28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय ईडी की हिरासत में है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *