केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP विधायकों ने किया प्रदर्शन- विधानसभा …स्थगित

Arvind Kejriwal Arrest

Arvind Kejriwal Arrest :AAP विधायकों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को सदन शुरू होने के तुरंत बाद स्थगित कर दी गई।AAP विधायक सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।सत्र शुरू होने से पहले AAP विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया और केजरीवाल की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाए।आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के कई नेताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर “मैं भी केजरीवाल” और “मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल” जैसे नारे लिखे हुए थे।

ईडी ने किया गिरफ्तार…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था।उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में भेज दिया गया है।

Read also-कर्नाटक में एंटी करप्शन एजेंसी लोकायुक्त ने 13 जिलों में एक साथ 60 जगहों पर मारा छापा

AAP कार्यकर्ता ने कही ये बात…

सरकार जेल से चलेगी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी रहेंगे। भाजपा ने लाख षड्यंत्र करें। उन्हें लगा AAP सरकार गिर जाएगी, उन्हें लगा आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी, आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है, अरविंद केजरीवाल एक विचार है जो लोगों और युवाओं के अंदर घुम रहे हैं और लोगों के दिल में केजरीवाल है तो आप कितने केजरीवाल को जेल के अंदर डालोगे। आज हर आदमी कह रहा है कि मैं केजरीवाल हूं और मुझे भी जेल में डालों।”

अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को करेंगे बड़ा खुलासा- सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के कई छापों में एक पैसा भी नहीं मिला और उनके पति 28 मार्च को अदालत में कथित आबकारी नीति घोटाले में ‘बड़ा खुलासा’ करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *