कर्नाटक में एंटी करप्शन एजेंसी लोकायुक्त ने 13 जिलों में एक साथ 60 जगहों पर मारा छापा

Lokayukt Raid In Karnataka
Lokayukt Raid In Karnataka:कर्नाटक में एंटी करप्शन एजेंसी लोकायुक्त ने 13 जिलों में 60 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में 100 से ज्यादा लोकायुक्त अधिकारी शामिल रहे। ये छापेमारी 13 सरकारी अधिकारियों के आवासों पर की गई।

Read also-राजस्थान के अलवर जिले में गौ तस्करी के आरोप में चार लोगों की बेरहमी से पिटाई..

बेंगलुरू में पांच जगहों पर छापेमारी की गई, इसी तरह उडुपी में पांच जगह, कारवार में चार जगह, मैसूर में 12 जगह, कोडागु में दो जगह, धारवाड़ में छह जगह, बीदर मे चार जगह, कोलार में पांच जगह, चिक्काबल्लापुर में छह जगह पर छापेमारी चल रही है। विजयपुरा में चार जगहों पर, मांड्या में चार जगह पर और बेलगावी जिले में तीन जगहों पर छापेमारी की गई है।

60 जगहों पर एक साथ छापेमारी….

छापेमारी की कार्रवाई में अभी तक 6 लाख रुपये की नकदी, 3 किलो सोना, 25 लाख रुपये के हीरे, 5 लाख रुपये की प्राचीन वस्तुएं बरामद की गई हैं। ऐसी जानकारी मिली है। इसके साथ संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। 100 से अधिक लोकायुक्त अधिकारी बेंगलुरु, बीदर, रामनगर, उत्तर कन्नड़ जिलों सहित 60 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में अब लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. बुधवार (27 मार्च) को कर्नाटक में एंटी करप्शन एजेंसी लोकायुक्त 100 से ज्यादा अधिकारियों ने राज्य के 13 जिलों में 60 जगहों पर छापेमारी की ।

जानें क्यों हो रही है कार्यवाही?

कर्नाटक में आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate assets in Karnataka) भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें मिल रही थी । लोकाकुयत की इस छापेमारी में 13 पुलिस अधीक्षक 12 पुलिस अधीक्षक और 125 निरीक्षक समेत लगभग 130 लोकाकुयत् अधिकारी  शामिल है। बेंगलुरु में फिलहाल  छापेमारी जारी है. बेंगलुरु में बीबीएमपी के चीफ इंजीनियर रंगनाथ के घर पर भी छापा मारा गया है. इसकी जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *