केजरीवाल जानते हैं कि वे खुद को निर्दोष साबित नहीं कर सकते, लोगों को भ्रमित न करे – मनोज तिवारी

Kejriwal Ed Remand

Kejriwal Ed Remand:बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के उनकी गिरफ्तारी को ‘राजनैतिक साजिश’ बताए जाने पर जवाब दिया और कहा कि उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि वे खुद को निर्दोष साबित नहीं कर सकते और केवल लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।तिवारी ने दिल्ली में पीटीआई वीडियो से कहा, ”अगर अदालत का हस्तक्षेप नहीं होता तो वे इसे ‘राजनैतिक साजिश’ कहते। आपको बता दें कि दिल्ली की सीएम ने कोर्ट में पेशी के दौरान ये बात कही।

Read also-दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ईडी रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ी-पत्नी सुनीता हुई …भावुक

हम आपको गिरफ्तारी से राहत नहीं दे सकते…मनोज तिवारी

अब राजनीतिक साजिश तब कहा जाता जब इसमें कोर्ट का हस्तक्षेप नहीं होता। आप तो गिरफ्तारी से पहले कोर्ट गए थे अरविंद केजरीवाल जी। कोर्ट ने कहा कि हम आपको गिरफ्तारी से राहत नहीं दे सकते। जो आपके खिलाफ सबूत है उसके आधार पर तो आपको पहले से जेल में हो जाना चाहिए था।

हम कहीं से बेगुनाही साबित नहीं कर सकते …मनोज तिवारी

मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल जी को अच्छी तरह पता चल गया है कि अब हमारा जो अपराध है उसका हम कहीं से बेगुनाही साबित नहीं कर सकते हैं। हमें सजा मिलना तय है। ऐसी स्थिति में सिर्फ और सिर्फ जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन इसमें कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट है। क्या वह माननीय जज साहब से ऐसा कह रहे हैं? कोर्ट को उनके खिलाफ संज्ञान लेना चाहिए।

एक अप्रैल तक बढी रिमाड..

शराब नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले है।आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उनकी 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही थी। उन्हें आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल कोर्ट ने उनकी रिमांड की अवधि एक अप्रैल तक बढ़ा दी। अब उन्हें एक अप्रैल को 11.30 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *