दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ईडी रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ी-पत्नी सुनीता हुई …भावुक

Kejriwal Ed Remand

Kejriwal Ed Remand:शराब नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले है।आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उनकी 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही थी। उन्हें आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल कोर्ट ने उनकी रिमांड की अवधि एक अप्रैल तक बढ़ा दी। अब उन्हें एक अप्रैल को 11.30 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Read also-कोर्ट में सीएम केजरीवाल ने कहा- मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया- जज ने .. लिखित में जवाब देने को कहा

राजनीतिक साजिश का जनता जवाब देगी..

जब केजरीवाल को कोर्ट में सुनवाई के लिए लाया गया था ।तब उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि ये राजनीतिक साजिश है । इस दौरान दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी,गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज के साथ मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रही थी। केजरीवाल ने कहा ये एक राजनीतिक साजिश है जनता इसका जबाब देगी। केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कहा मुख्यमंत्री जांच में सहयोग करना चाहते है । लेकिन ईडी के आधार पर नहीं जिसके लिए एजेंसी उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने का अनुरोध कर रही है।

जवाब देने मे टामटोल कर रहे – केजरीवाल

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *