कर्नाटक से कांग्रेस के एकमात्र मौजूदा सांसद डी. के. सुरेश ने बेंगलुरू ग्रामीण सीट से पर्चा भरा

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024:कर्नाटक में 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने वाले जीतने वाले कांग्रेस के एकमात्र सांसद डी. के. सुरेश ने बेंगलुरू ग्रामीण सीट से पर्चा भरा।उप-मुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार के 57 वर्षीय छोटे भाई के पर्चा भरने के दौरान कई नेता मौजूद थे।सुरेश ने 2013 के उप-चुनाव में पूर्व विधायक अनीता कुमारस्वामी को हराया था। अनीता के पति और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने विधानसभा चुनावों में जीत के बाद लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था।

Read also-केजरीवाल जानते हैं कि वे खुद को निर्दोष साबित नहीं कर सकते, लोगों को भ्रमित न करे – मनोज तिवारी

डी के शिवकुमार ने कही ये बात..

बीजेपी-जेडीएस गठबंधन ने मशहूर कार्डियक सर्जन सी. एन. मंजूनाथ को इस सीट से मैदान में उतारा है। मंजूनाथ पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के दामाद और पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य जेडीएस अध्यक्ष एच. डी. कुमारस्वामी के बहनोई हैं।बीजेपी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे मंजूनाथ ने इस साल जनवरी में सेवानिवृत्त होने से पहले 17 साल तक राज्य के जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च में अहम पद पर काम किया था।डी के शिवकुमार ने सांसद सुरेश की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि देवेगौड़ा परिवार के साथ चुनावी लड़ाई कोई नई बात नहीं है।

कांग्रेस ने जारी की आठवीं सूची..

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के 27 मार्च को उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। कांग्रेस ने अपनी आठवीं लिस्ट में चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल है।लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हाल में काग्रेस ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 दिग्गज नेताओं के नाम हैं ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *