Bihar Crime- मोतीहारी में बाइक सवार 3 हमलावरों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Bihar Crime, Motihari Crime, Crime News, Young man, gym, shot, five times, Motihari, Bihar, Murder, Police, Died

Bihar Crime- बिहार (Bihar Crime) के मोतीहारी में तीन हमलावरों ने कब्रिस्तान नमाज पढ़ने आए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ये वारदात हरसिद्धि थाना के झाड़वा कब्रिस्तान की बताई जा रही है। मृतक की पहचान झाड़वा के रहने वाले तबरेज के रूप में हुई हैBihar Crime

जुमे की नमाज अदा करने तबरेज दोपहर में झाड़वा कब्रिस्तान आया था, जहां बाइक सवार हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल पहुंचे और घायल तबरेज को मोतिहारी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read also- गाय के दूध का सेवन आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद और क्या है A1 और A2 दूध में अंतर ?- जानें

इस वारदात पर डीएसपी रंजन कुमार ने कहा कि दो बजे सूचना मिली कि हरसिद्धि झाड़वा कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा जिसके सत्यापन के लिए वहां 122 गाडी़ और पुलिस अधिकारी पहुंचे और घायल अवस्था में जिसका नाम तबरेज था, ग्राम झाड़वा का रहने वाला था, उसको इलाज के लिए रहमानिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *