Ajay Devgn ने फैन्स का अभिवादन किया स्वीकार, सिंघम’ को देखने के लिए घर के बाहर उमड़ी भीड़

Ajay Devgn 55th Birthday:
Ajay Devgn 55th Birthday:बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन आज यानि 2 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे है।इसी  के चलते पत्नी काजोल ने उनके लिए फनी पोस्ट शेयर किया।वायरल पोस्ट में अभिनेता अजय देवगन एक स्विमिंग पूल के पास खड़े नजर  आ रहे है। काजोल ने इंस्टाग्राम में पोस्ट करते हुए लिखा क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम अपने जन्मदिन को लेकर बहुत एक्साइटेड रहते है।छोटे बच्चे को तरह आप केक के बारे में सोचते है। तो इस खास मौके पर मैं तुम्हें शुभकामनाएं देती हूं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Read also-विज्ञापनों में काटे हुए वीडियो का इस्तेमाल कर हमारी पार्टी को बदनाम किया जा रहा – कांग्रेस

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मंगलवार को उनके फैन इकट्ठा हुए। मुंबई में उनके घर के बाहर एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैन बेताब नजर आए। अजय देवगन ने घर  के बाहर जमा हुए सभी फैन का हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया।अजय देवगन मंगलवार को 55 साल के हो गए हैं।। बर्थ डे के दिन एक्टर को फिल्म फ्रैटर्निटी के लोगों के अलावा फैंस ने भी विश किया है।

गोलमाल फिल्म से अजय देवगन को मिली खास पहचान…

ओमकारा, दृश्यम और सिंघम जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले अजय को कई अवार्ड मिल चुके हैं।अजय ने बेहद लोकप्रिय गोलमाल सीरीज में मजेदार एक्टिंग की है।डायरेक्टर विकास बहल की मूवी “शैतान” में हाल में ही अजय देवगन को देखा गया था।फिल्म में ज्योतिका और आर. माधवन भी हैं। शैतान मूवी 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म “वाश का हिंदी रीमेक है।अजय देवगन ने जन्मदिन के मौके पर ब्लू डेनिम जींस के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को शेड्स और ब्लैक शूज से कंप्लीट किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *