लोकसभा के चुनावी घमासान के बीच JJP को लगे झटके पर झटके, दुष्यंत चौटाला ने दी ये प्रतिक्रिया

लोकसभा के चुनावी घमासान के बीच जजपा (JJP) को आज झटके पर झटके लग रहे हैं। पार्टी में एक के बाद एक कई बड़े नेताओं ने JJP का दामन छोड़ दिया है। पार्टी के अंदर नेताओं में घमासान जारी है। यहीं नहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने भी इस चुनावी समय में JJP से नाता तोड़ दिया है और पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया है। माना जा रहा है कि JJP को छोड़कर निशान सिंह जल्द दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

नारनौल नगर परिषद की महापौर और JJP नेता कमलेश सैनी ने भी पार्टी के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को भेज दिया है।

इसके साथ ही फतेहाबाद के रतिया हल्के से JJP पार्टी की प्रदेश महिला सचिव ममता कटारिया ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। ममता कटारिया ने JJP छोड़ने की पुष्टि कर दी है। ममता कटारिया ने कहा वह जल्द ही पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप देंगीं। उन्होंने कहा कि किस पार्टी में जाऊंगी यह फैसला अभी नहीं लिया, जल्दी ही इस बारे में फैसला लूंगी। वहीं JJP के करीबी रहे कप्तान मीनू बेनीवाल ने बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया है।

Read Also: शराब नीति मामले में कम नहीं हो रही AAP की मुश्किलें , ED दफ्तर क्यों पहुंचे दुर्गेश पाठक? जानें

पार्टी में मची भगदड़ पर दुष्यंत चौटाला ने दी ये प्रतिक्रिया

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में मची भगदड़ पर कहा है कि राजनीति में विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ना नहीं छोड़ सकता हूं। उन्‍होंने कहा कि हम निशान सिंह के संपर्क में हैं। मैं यह कहूंगा कि निशान सिंह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। वहीं नारनौल नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने सामाजिक दबाव में जेजेपी छोड़ी है। हालांकि मीनू बेनीवाल को लेकर दुष्यंत ने बड़ा बयान दिया है कि वो जेजेपी का प्राथमिक का सदस्य भी नहीं था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *