Sonia Gandhi ने X पर किया डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात का सुनाया किस्सा

Sonia Gandhi ने अपने पहले X पोस्ट में आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ की झलक साझा की। किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी, जिसमें उन्होंने राजीव गांधी से पहली मुलाकात और अपने जीवन के कई यादगार पलों को समेटा है।

News Desk : सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना पहला पोस्ट साझा किया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी डेब्यू किया था। X पर अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी। सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने और राजीव गांधी ने प्यार, हंसी और यादों से भरी दुनिया बनाई, जिसे वह 10 नवंबर को पाठकों के साथ साझा करेंगी। Sonia Gandhi 

READ ALSO-Rahul Gandhi से कांग्रेस की महारैली टालने की मांग, CTI ने जताई 10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका

वीडियो में सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि उन दिनों इंग्लैंड में अपनी पसंद का इटैलियन खाना मिलना आसान नहीं था। इसी तलाश में वह कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तरां पहुंचीं, जहां यूरोपीय और भारतीय छात्र अक्सर खाना खाने आते थे। इसी जगह एक साझा दोस्त ने उनका परिचय राजीव गांधी से कराया। सोनिया गांधी के मुताबिक, पहली मुलाकात में ही उन्हें महसूस हुआ था कि राजीव ऐसे इंसान हैं, जिनके साथ वह रहना पसंद करेंगी। बाद में उन्हें पता चला कि राजीव भी ऐसा ही महसूस करते थे। Sonia Gandhi 

READ ALSO-Jio IPO ने बनाया इतिहास, निवेशकों ने लगाईं 4.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां

सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वह बेहद आकर्षक होने के साथ-साथ सौम्य स्वभाव के भी थे। उन्होंने बताया कि राजीव की यही सहजता उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित कर गई थी। सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। इसमें उनके इटली में बीते बचपन, राजीव गांधी के साथ रिश्ते, भारत आने के अनुभव और जीवन के निजी उतार-चढ़ाव का जिक्र है। किताब में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं से जुड़े उनके जीवन के कठिन दौर का भी वर्णन किया गया है।Sonia Gandhi 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterSonia Gandhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *