Lok Sabha Elections 2024- तमिलनाडु में राजनैतिक रैलियों में रंग भर रहे हैं नेताओं के हमशक्ल कलाकार

Indian General Election 2024,LOK SABHA ELECTIONS,LOK SABHA ELECTIONS 2024,Lok Sabha Elections 2024 Date, tamil nadu

Lok Sabha Elections – चुनाव आते ही राजनीति की सरगर्मियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए नेता ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारे भी चुनाव प्रचार में नजर आ जाते हैं बता दे कि तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections ) से पहले सभी पार्टियों के नेताओं के साथ साथ उनके हमशक्ल भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं।इनमें से कई कलाकार बतौर प्रोफेशनल प्रचार कर रहे हैं। इन कलाकारों को कई सालों का अनुभव भी है.

ऐसे ही एक कलाकार हैं विजयकांत जैसे दिखने वाले नारायणन, जो कहते हैं, वह दिवंगत अभिनेता और नेता के आभारी हैं, क्योंकि वह अभी भी उनकी तरह कपड़े पहनकर कुछ पैसे कमा लेते हैं।प्रचार में जुटे रामचंद्रन भी एक कलाकार हैं, जो दिवंगत एमजीआर की तरह लुक रखते हैं।

Read also- Viral News- आपके पास भी है 2 रुपये का ये सिक्का? तो आप बन सकते है लखपति,जानिए कैसे

फर वाली टोपी और ट्रेडमार्क काला चश्मा पहने हुए रामचंद्रन कहते हैं कि वे तीन दशकों से इस तरह प्रचार कर रहे हैं।इनमें से कई हमशक्ल कलाकार रैलियों के दौरान आकर्षण का केंद्र होते हैं। वे बीच बीच में मनोरंजन के जरिए गर्माते माहौल को थोड़ा ठंडा भी करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *