Weather Update: राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल, जानें IMD का अनुमान

Weather Update: Weather condition of capital Delhi, know IMD's estimate, delhi-ncr-relief-from-heat-in-delhi-and-surrounding-areas, delhi-ncr-weather-forecast-rain-imd-yellow-alert-aaj-ka-mausam, imd weather update, mausam, mausam ki jankari, , weather news hindi, aaj ka mausam, delhi weather news hindi, imd rainfall news,

Weather Update: देश की राजधानी (Capital) दिल्ली (Delhi) में मौसम (Weather) का एक हफ्ते का पूर्वानुमान आईएमडी (IMD) ने जारी किया है। IMD के अनुसार आज 13 अप्रैल और कल 14 अप्रैल दोनों दिन आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं, हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। Weather Update

Read Also: यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने धन्यवाद दिया

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल सोमवार को बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक, तेज सतही हवा भी होने का अनुमान है। तापमान इन तीन दिनों में कम होगा। शुक्रवार 12 अप्रैल की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहा।


मौसम विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कश्मीर घाटी में मौसम बदल जाएगा। ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है। शुक्रवार 12 अप्रैल दोपहर बाद से जम्मू में भी आसमान बादल से ढक गया था। 15 से 20 अप्रैल तक ऊपरी इलाकों में धीरे-धीरे बारिश होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन निचले क्षेत्रों में आसमान बादलों से ढका रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Read Also: Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह के आसपास ‘सनातनी’ पोशाक में नजर आएंगे सुरक्षाकर्मी

शुक्रवार 12 अप्रैल को उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक गर्म हवा थी। इसके परिणामस्वरूप, अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। इस सीजन में देहरादून का तापमान पहली बार 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आने वाले तीन दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गरज-चमक वाली बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी कुछ क्षेत्रों में चल सकती है। यही नहीं, चार हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *