एशियाई अंडर 15 और अंडर 17 मुक्केबाजी : पांच और भारतीय सेमीफाइनल में पहुंचे

Sports News: पांच भारतीय मुक्केबाज एशियाई अंडर 15 चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं । लड़कों के अंडर 15 वर्ग में नेल्सन के (55 किलो) ने पहले दौर में चीनी ताइपै के वांग शेंग यांग को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (आरएससी) के आधार पर हराया ।अभिजीत (61 किलो) और लक्ष्य फोगाट (64 किलो) ने किर्गीस्तान और जोर्डन के प्रतिद्वंद्वियों पर 5.0 से जीत दर्ज की। लड़कियों में प्रिंसी (52 किलो) ने यूक्रेन की येवा कुबानोवा को 5.0 से हराया ।समृद्धि सतीश शिंदे (55 किलो) ने यूक्रेन की सेनिया साविना को आरएससी पर मात दी । छह भारतीय पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

Read also-Sports News: एशियाई खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मीराबाई चानू, बोली- मेरा ध्यान एशियाई खेल…

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *