जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल? सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को… केजरीवाल की याचिका पर करेगा सुनवाई

Delhi Liquor Policy Case

Delhi Liquor Policy Case:दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों तिहाड़ जेल मे बंद है। प्रवर्तन निदेशालय (ईड़ी) ने सीएम केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering ) के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को कोर्ट में चुनौती दी है।जिस पर कोर्ट सोमवार 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। इस मामले में सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच  सुनवाई करेगी।

Read also-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप ! गरमाई सियासत

अरविंद केजरीवाल ने  दायर की थी…. स्पेशल लीव पिटीशन
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने  स्पेशल लीव पिटीशन करके मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी तो सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।दरअसल याचिका बुधवार को दायर की गई थी, जिसके बाद गुरुवार को ईद का पर्व,शुक्रवार को स्थानीय अवकाश और फिर शनिवार-रविवार की छुट्टी की वजह से उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं हो सकी थी।
सीएम केजरीवाल ने शराब नीति घोटाले मामले में ईडी की गिरफ्तारी को अवैध बताया था।इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका पर 10 अप्रैल को सुनवाई हुई थी लेकिन उच्च न्यायालय ने उन्हें राहत नहीं दी।
 हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी अवैध नहीं थी।बार बार समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था लेकिन वे पेश नहीं हुए इसी कारण उनकी गिरफ्तारी की गई जो अवैध नहीं है।दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को 15 अप्रैल के बाद भी क्या तिहाड़ जेल में रहना होगा या फिर उन्हें में राहत मिलेगी, इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट में सोमवार 15 अप्रैल को होगा ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *