Jallianwala Bagh: राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Jallianwala Bagh: President and PM paid tribute to the martyrs of Jallianwala Bagh, President droupadi murmu, amritsar news, shri harmandir sahib, jallianwala bagh, Amritsar News in Hindi, Amritsar Hindi Samachar

Jallianwala Bagh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh)नरसंहार में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को शनिवार यानी की आज 13 अप्रैल को श्रद्धांजलि दी।

Read Also: Gravity: कहां पाया जाता है सबसे ज्यादा गुरुत्वाकर्षण बल? NASA ने किया शोध..

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, जलियांवाला बाग में मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। स्वराज के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाली उन सभी महान आत्माओं के प्रति देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे। मुझे विश्वास है कि उन बलिदानियों की देश-भक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन शहीदों की देशभक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Read Also: Golden Blood: सोने से भी महंगा है गोल्डेन ब्लड, आखिर क्यों है ये इतना खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जलियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, जलियांवाला बाग नरसंहार के सभी वीर शहीदों को देशभर के मेरे परिवारजनों की ओर से कोटि-कोटि नमन। ‘रोलेट एक्ट’ के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों पर ब्रिटिश सेना ने 13 अप्रैल, 1919 को पंजाब के अमृतसर के जलियांवाला बाग में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *