मुझे रेप और जान से मारने की मिल रहीं धमकियां – कंगना रनौत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को आरोप लगाया कि किसानों के बारे में बोलने के बाद से उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है।

अभिनेत्री ने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर भी कटाक्ष किया। कंगना ने अपने Twitter अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया,

जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 दिनों से मुझे इमोशनल और मेंटल ऑनलाइन लिंचिंग का सामना करना पड़ रहा हैं। रेप और जान से मारने की धमकी मिली है, इसलिए मेरा हक बनता है कि अपने देश से कुछ सवाल करूं।

किसान आंदोलन के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने दावा करते हुए कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि पूरा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है।

आतंकवादियों ने भी इसमें भाग लेना शुरू कर दिया है। मैंने पंजाब में अपनी स्कूल की पढ़ाई की है। उन्होंने कहा, मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि पंजाब के 99 प्रतिशत लोग खालिस्तान नहीं चाहते। वे देश को विभाजित नहीं करना चाहते। वे देश से प्यार करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *