अगर हम सत्ता में आए तो पेपर लीक रोकने के लिए कानून लाएंगे और किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे – राहुल गांधी

Rahul Gandhi News
Rahul Gandhi News:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आई तो पेपर लीक के खिलाफ कानून लाएगी और पहली बार देश में किसानों को कानूनी एमएसपी देगी।महाराष्ट्र के भंडारा में रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ”जब मैं यहां अपनी यात्रा पर था, तो कई युवाओं ने मुझसे कहा कि वो कड़ी मेहनत से पढ़ाई करते हैं, लेकिन एग्जाम के दिन पेपर लीक जाता है और कुछ बेईमान लोग इसका फायदा उठाते हैं। अगर हम सत्ता में आए तो पेपर लीक के खिलाफ नया कानून लाएंगे और जो भी पेपर लीक के लिए जिम्मेदार होगा उसे जेल में डालेंगे।”

एमएसपी को लेकर राहुल गांधी ने कहा, जैसे हमने आपका कर्जा माफ किया था। वैसै ही हम हिंदुस्तान का कर्जा माफ करेंगे और जो उनकी सबसे बड़ी डिमांड है। हिंदुस्तान का हर किसान कह रहा है कि हमें कानूनी एमएसपी चाहिए। वो हम हिंदुस्तान के किसानों के लिए करने जा रहे हैं। पहली बार हिंदुस्तान में मिनिमम सपोर्ट प्राइज हमारी सरकार किसानों को देने जा रही है।”

Read also-आदिवासी होने की वजह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में नहीं बुलाया गया – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कही ये बात

“यात्रा में मैं यहां से निकला बहुत सारे युवाओं ने कहा हम पढ़ाई करते हैं, एग्जाम से एक दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। बेईमान लोग फायदा उठा जाते हैं। तो हम एक नया कानून लाएंगे। पेपर लीक के खिलाफ कानून, सख्त कार्रवाई होगी और जो भी पेपर लीक करवाएंगे उनको हम जेल में डाल देंगे। और आजकल जो फैशन बनाया है मोदी जी ने कि जो प्राइवेट संस्थाएं, यूनिवर्सिटी एग्जाम दिलवा रही है इसको हम बंद करेंगे। कोई प्राइवेट कंपनी एग्जाम नहीं करवाएगी। सरकार एग्जाम दिलवाएगी। सरकार मार्किंग करेगी, टेस्टिंग करेगी।”

“जैसे हमने आपका कर्जा माफ किया था। हम हिंदुस्तान का कर्जा माफ करेंगे और जो उनकी सबसे बड़ी डिमांड है। हिंदुस्तान का हर किसान कह रहा है कि हमें कानूनी एमएसपी चाहिए। वो हम हिंदुस्तान के किसानों के लिए करने जा रहे हैं। पहली बार हिंदुस्तान में मिनिमम सपोर्ट प्राइज हमारी सरकार किसानों को देने जा रही है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *