AAP सांसद संजय सिंह: शराब घोटाला बीजेपी का विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का हथियार है

Delhi Chath Puja 2024:

AAP MP Sanjay Singh:  आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि तथाकथित शराब घोटाला विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए बीजेपी का एक हथियार है।सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बीआरएस नेता के. कविता को मंगलवार को जमानत दे दी।दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 जून को एक्साइज पॉलिसी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जमानत दे दी थी।

Read also- Ayodhya News: अयोध्या में 4 वर्षीय दलित बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

संजय सिंह, सांसद, आप : देखिए, बार-बार हम लोग कह रहे हैं कि ये तथाकथित शराब घोटाला भारतीय जनता पार्टी का एक हथियार है, अपोजिशन के नेताओं को परेशान करने का और उसी के कारण ये आप देख रहे हैं कि हर मामला कोर्ट में गिर रहा है, गलत साबित हो रहा है, वो चाहे मनीष सिसोदिया जी का मामला हो, मेरा मामला हो और अब ये के. कविता को जो बेल मिली है, केजरीवाल साहब को ईडी के कोर्ट से बेल मिली।सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)  नेता के. कविता को मंगलवार को जमानत दे दी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया जिसमें हाईकोर्ट ने के. कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जमानत मिलने पर  कविता के वकील अनुज तिवारी ने कहा, “हम बहुत खुश हैं। अदालत हमारी सभी शर्तों को स्वीकार करने और हमें जमानत देने के लिए काफी दयालु रही है।

कविता के वकील ने दी ये प्रतिक्रिया – के. कविता के वकील अनुज तिवारी ने कहा हम बहुत खुश हैं। अदालत हमारी सभी शर्तों को स्वीकार करने और हमें जमानत देने के लिए काफी दयालु रही है। इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि ये ऐतिहासिक फैसला होने जा रहा है। हाई कोर्ट के फैसले से अशांति और भ्रम पैदा हुआ, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने इसे साफ कर दिया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *