गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर की ये टिप्पणी कहा …बीजेपी कभी आरक्षण खत्म नहीं होने देगी

AMIT SHAH ON CONGRESS

AMIT SHAH ON CONGRESS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कहा कि बीजेपी कभी आरक्षण खत्म नहीं होने देगी और न कांग्रेस को ऐसा करने देगी।अमित शाह ने लोगों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो राज्य से नक्सलवाद खत्म कर दिया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने 10 साल के शासन में नक्सली हिंसा खत्म किया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ये सिलसिला जारी है।उन्होंने कहा, “आज अंबेडकर जयंती है। पूरा देश हमारे संविधान के निर्माता अंबेडकर जी को याद करता है। उनका योगदान इस देश के दलित, पिछड़े, आदिवासी, गरीबों के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज के दिन सभी लोग संविधान के स्पिरिट को जमीन तक ले जाने का काम करते हैं। मगर ये कांग्रेस पार्टी आज के दिन भी झूठ बोलने से बाज नहीं आती।”

Read also-Y. S. Sharmila ने क्यों कहा अगर सत्ता में आए तो 10 साल के लिए प्रदेश को..विशेष राज्य का दर्जा देंगे ?

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे दावा कर रहे हैं कि अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो संविधान बदल दिया जाएगा और पार्टी के पदाधिकारी कहते हैं कि बीजेपी सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म कर देगी।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “जब तक भारतीय जनता पार्टी राजनीति में है, आरक्षण को हम कुछ नहीं होने देंगे। आरक्षण चाहे आदिवासियों का हो, दलितों का हो, या पिछड़े समाज का हो, भारतीय जनता पार्टी न आरक्षण खत्म करेगी न कांग्रेस खत्म करना चाहे, तो उसको भी हम खत्म नहीं करने देंगे, “खैरागढ़ राजनांदगांव लोकसभा सीट में आता है। यहां 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।देश संविधान के निर्माता अंबेडकर जी को याद करता

“भाईयों और बहनों, आज अंबेडकर जयंती है। पूरा देश हमारे संविधान के निर्माता अंबेडकर जी को याद करता है। उनका योगदान इस देश के दलित, पिछड़े, आदिवासी, गरीबों के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज के दिन सभी लोग संविधान के स्पिरिट को जमीन तक ले जाने का काम करते हैं।
मगर ये कांग्रेस पार्टी आज के दिन भी झूठ बोलने से बाज नहीं आती।

Read Also: Madhya Pradesh: आकाशीय बिजली गिरने से पावर हाउस में लगी भीषण आग, 1 की मौत 2 घायल

अभी-अभी मैंने टीवी पर देखा कांग्रेस के नेता खड़गे जी ने कहा, मोदी जी संविधान बदल देंगे और इनके चेले-चपाटी नीचे कहते हैं, मोदी जी आरक्षण खत्म कर देंगे। भाईयों और बहनों, मैं छत्तीसगढ़ की जनता को कहने आया हूं, जब तक भारतीय जनता पार्टी राजनीति में है, आरक्षण को हम कुछ नहीं होने देंगे। आरक्षण चाहे आदिवासियों का हो, दलितों का हो, या पिछड़े समाज का हो, भारतीय जनता पार्टी न आरक्षण खत्म करेगी न कांग्रेस खत्म करना चाहे, तो उसको भी हम खत्म नहीं करने देंगे, भाईयों और बहनों।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *