Madhya Pradesh: आकाशीय बिजली गिरने से पावर हाउस में लगी भीषण आग, 1 की मौत 2 घायल

Bihar News:

Madhya Pradesh: कल यानी शनिवार 13 अप्रैल से मौसम सुहाना हो गया है। जहां ओर लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों पर आफत आ आ गिरी है। कल दमोह में तेज बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी। बीजोरी गांव में तीन कर्मचारियों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दो लोग घायल हो गए। बिजली गिरने से पावर हाउस में भी आग लग गई।

Read Also: Data Analysis: डाटा विश्लेषकों की बढ़ी मांग, इतनी सैलरी से होती है नौकरी की शुरुआत?

बता दें, शनिवार 13 अप्रैल को दमोह जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी नुकसान किया। तेजगढ़ में एक पावर हाउस पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आंधी के चलते एसएसटी टीम के लिए बनाए गए चेक पोस्ट के पंडाल भी उड़ गए। जिससे अपनी जान बचाने के लिए कर्मचारी यहां-वहां भागते रहे।


दरअसल, शनिवार 13 अप्रैल को दमोह में दोपहर तक गर्म हवा थी। लेकिन शाम के बाद मौसम बदल गया और बारिश हुई। इस दौरान दमोह के तेजगढ़ के ग्राम हर्रई में पावर हाउस पर आकाशीय बिजली गिरने से आग भड़क गई, जिससे कई गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और रेत डालकर आग को नियंत्रित किया। आग को रात भर बुझाने के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। बीजोरी गांव में तीन कर्मचारियों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

Read Also: Weather Update: लोगों को मिला गर्मी से आराम, IMD ने लगाया बारिश का अनुमान

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान दमोह जिले में एसएसटी टीम के चेक पोस्ट बनाए गए हैं। पथरिया गड़ाकोटा मार्ग पर तेज आंधी ने एसएसटी टीम के चेक पोस्ट का पंडाल हवा में उड़ा दिया, और कर्मचारी तंबू में बैठे रहे। तब भी हवा नहीं रुकी तो कर्मचारी सुरक्षित स्थान की ओर भागे। आंधी के चलते जिले में कई पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *