केरल: मुन्नार में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 20 परिवारों के घर पर गिरा पहाड़

केरल में बारिश से तबाही का एक अलग ही मंजर देखने को मिला है। केरल के मुन्नार में बारिश के बाद भूस्खलन में कई लोगों मौत हुई है। हादसे में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज की सहयोगी कंपनी कन्नन देवान हिल्सप्लांटेशन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के 80 से अधिक चाय बागान कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य आज सुबह से ही लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

राजमलाई में नेम्मक्कड़ एस्टेट के पेटीमुडी डिवीजन में 20 परिवारों के घर पर एक बड़ी पहाड़ी गिर गई। परिवार के सदस्य कीचड़ और मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं और 12 लोगों को बचाया गया है।

पिछले चार दिनों से मुन्नार पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। इडुक्की में भूस्खलन में लोगों की मौत पर पीएम ने भी शोक जताया। एनडीआरएफ और प्रशासन जमीनी स्तर पर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

केरल के इडुक्की में भूस्खलन से मरने वालों के परिजनों को पीएम नैशनल रिलीफ फंड से 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *