गृह मंत्री अनिल विज और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच फिर ठनी, जानें क्या है मामला !

हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान सोनीपत में सामने आए शराब घोटाले में कार्रवाई जारी है। इस मामले को लेकर गृह मंत्री अनिल विज और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच फिर से ठन गई है। इस मामले में बीते दिन कई और खुलासे हुए। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने शराब घोटाला मामले की जांच के लिए बनाई एसईटी की रिपोर्ट के बारे में जानकारी देने के साथ इस मामले में सरकार से IAS और IPS के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी की है। जिसके बाद अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

लॉकडाउन के दौरान हुए शराब घोटाला मामले की जांच को लेकर एसईटी द्वारा सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट के बाद गृह मंत्री अनिल विज और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच फिर ठन गई है। उपमुख्यमंत्री ने अपने आबकारी एवं कराधान विभाग का बचाव किया है। यही नहीं उल्टा उन्होंने गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठा दिए हैं। यहां तक कि उन्होंने आईएएस शेखर विद्यार्थी का भी बचाव किया। इसके साथ उन्होंने अपने विभागों द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी भी दी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एसईटी की जांच पर ही सवाल उठा दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईएएस शेखर विद्यार्थी का बचाव करते हुए गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ही ठेके बंद करने का आदेश दिया था और मेरे पास कंपलाइनस रिपोर्ट भी आ गई थी। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग को अन्य विभागों के साथ स्ट्रीम लाइन करने पर काम हुआ है। रेवेन्यू विभाग को अलाईड विभाग के साथ लाकर जो रजिस्ट्री का प्रोसेस है उसमें आदमी का कंट्रोल कम से कम हो इसके लिए हमने रजिस्ट्री बंद की थी।

गौरतलब है, गृह मंत्री अनिल विज ने बीते दिन शराब घोटाला मामले की जांच के लिए बनाई एसईटी कमेटी की रिपोर्ट के बारे में बताते हुए कहा था कि एसईटी ने इस शराब घोटाले के मुख्य आरोपी को शय देने के आरोप में सोनीपत की तत्कालीन एसपी प्रतीक्षा गोदारा के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है और इसके साथ ही आईएएस शेखर विद्यार्थी के खिलाफ भी एसईटी ने अपनी रिपोर्ट में कार्रवाई की सिफारिश की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.