पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षा बलों को दी बधाई- जानें क्या कुछ कहा?

Bhupesh Baghel on BJP

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कांकेर जिले में 29 नक्सलियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी।भिलाई में बघेल ने कहा, “29 नक्सली मारे गए। ये एक बड़ी घटना है। हमारे शासन के दौरान, हमने नक्सलियों से मुकाबला किया और इसके कारण हमारे सैनिक भी मारे गए। हमारे शासन के पांच वर्षों में हमने नक्सलियों को घेर लिया था। मैं अपने जवानों को बधाई देता हूं इस घटना में उनकी सफलता के लिए।”

पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में उग्रवाद विरोधी अभियान से माओवादियों की उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी को बड़ा झटका लगा है, जो गैर-कानूनी संगठन के अवैध धन संग्रह और सप्लाई नेटवर्क को संभालती है।पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी. ने पीटीआई वीडियो को बताया कि अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है और पुलिस सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

Read also-अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादशा – टैंकर से कार की भि़डंत ,10 लोगों की मौत

पिछले तीन दशकों से नक्सली समस्या का सामना कर रहे छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार को कांकेर में 29 नक्सलियों को मार गिराया।पुलिस ने बताया कि मौके से एके-47, एसएलआर, इंसास और .303 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले हुई।

Read Also: Hepatitis: भारत पर मंडरा रहा इस बीमारी का कहर, इस बीमारी की चपेट में हैं करोड़ो लोग

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कही ये बात..
भूपेश बघेल बोलते है कि 29 नक्सली मारे गए। ये एक बड़ी घटना है। हमारे शासन के दौरान, हमने नक्सलियों से मुकाबला किया और इसके कारण हमारे सैनिक भी मारे गए। हमारे शासन के पांच वर्षों में हमने नक्सलियों को घेर लिया था। मैं अपने जवानों को बधाई देता हूं इस घटना में उनकी सफलता के लिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *