बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने खजियार और डलहौजी में चुनाव प्रचार किया

Kangana Ranaut Mandi Seat

Kangana Ranaut BJP Candidates: बीजेपी उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के खजियार में चुनाव प्रचार किया।कंगना चुनाव प्रचार अभियान के लिए दो दिन के चंबा दौरे पर हैं।कंगना ने यहां भरमौर के 1400 साल पुराने ऐतिहासिक चौरासी मंदिर के दर्शन किए। मंदिर में कंगना गद्दी समुदाय की पारंपरिक पोशाक में पहुंची थी। उनके साथभरमौर के विधायक जनक राज भी मौजूद थे।बीजेपी ने कंगना रनौत को मंडी से उम्मीदवार बनाया है।हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों पर सातवें चरण में एक जून को वोटिंग होगी।

Read also-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्यों कहा -बीजेपी 22-25 अमीर लोगों के लिए काम कर रही ? जानें

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को लोकसभा का टिकट दिया था । एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा, “मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है. आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *