Crime News : बेंगलुरु में कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत 7 लोगों की हत्या का आरोप, एक बच्चे का शव बरामद

Crime News

Crime News : पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पारिवारिक विवाद के बाद वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। सात वर्षीय बच्चे का शव नंदी हिल्स के पास मिला, बाकी शवों की तलाश जारी है।

News Desk : बेंगलुरु में एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कैब ड्राइवर इंदुशेखर पर अपनी पत्नी, सास, दो सालों, दो सालियों और एक सात वर्षीय बच्चे की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने सात साल के पुनीत का शव नंदी हिल्स की तलहटी के पास से बरामद किया है, जबकि बाकी लोगों के शवों की तलाश जारी है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान सात लोगों की हत्या करने का दावा किया है, हालांकि पुलिस उसके बयान की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है।Crime

Read Also- Crime News: कर्ज में डूबे शेफ ने पत्नी व बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर रेलवे ट्रैक पर कूदकर दी जान

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी सुनीता, सास रूपवती, साले शिवकुमार और शंकर, सालियां दिव्या और नलिनी तथा शंकर के सात वर्षीय बेटे पुनीत के तौर पर की गई है। जांच के मुताबिक आरोपी का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि पत्नी के मायके वालों से संपर्क और पारिवारिक मतभेद इस वारदात की वजह हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और बाद में उसके मायके के अन्य सदस्यों को अलग-अलग समय पर अपने घर बुलाया।Crime

Read Also- Delhi की हवा पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, CJI ने पूछा- प्रदूषण रोकने के लिए क्या कर रहे हैं?

मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार की एक महिला के लापता होने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कथित तौर पर घर में खून के निशान मिटाने की कोशिश की और शवों को अलग-अलग जगहों पर ले जाने के लिए अपनी कार का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कार और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किए गए सिल-बट्टे को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस बाकी शवों की तलाश के साथ यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी को किसी अन्य व्यक्ति ने मदद दी थी और क्या इस मामले में किसी और की भूमिका है।Crime

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Crime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *