Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, जानें किस वजह से टला टेस्ला सीईओ का दौरा

Elon Musk

Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) ने शनिवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा कंपनी संबंधी दायित्वों की वजह से टाल दी गई है। एलन  मस्क अप्रैल के चौथे हफ्ते में भारत की यात्रा पर आने वाले थे।उन्होंने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर कहा,(He said on social networking platform ‘X’) दुर्भाग्य से, टेस्ला संबंधी बहुत भारी दायित्वों के कारण भारत की यात्रा टाल दी है। …लेकिन मैं इसी साल यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं।

Read also-UP Board Result: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट , ऐसे देखें परिणाम

मस्क ने खुद किया पोस्ट

एलन मस्क ने भारत ने आने का कारण खुद पोस्ट करके बताया। उन्होंने कहा कि टेस्ला के कुछ जरूरी काम के कारण मैं भारत नहीं आ पाउगा। लेकिन इस वर्ष के अंत में यात्रा के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी से मिलने के बाद एलन मस्क भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए कई घोषणा करने वाले थे। इसी महीने मस्क ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर कहा था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं।एलन मस्क का आने वाले सोमवार को पीएम मोदी से मिलने का प्लान था।इस मुलाकात में मस्क कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाले थे।

भारतीय बाजार में उतरने की थी योजना
मस्क के भारत दौरे के पीछे उनकी कंपनी टेस्ला के भारत में प्लांट लगाने की संभावना पर आधिरत था।प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्क भारत में फैक्ट्री लगाने के लिए 3 अरब डॉलर तक निवेश कर सकते थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *