MCD मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को -AAP का समर्थन करेगी कांग्रेस

Delhi Mayor Election 2024

Delhi Mayor Election 2024: दिल्ली में आगामी एमसीडी मेयर चुनाव में कांग्रेस आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी।एएपी विधायक दुर्गेश पाठक ने शनिवार को कांग्रेस के इस फैसले का स्वागत किया।पार्टी ने दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव के लिए मेयर पद के लिए महेश खिची और डिप्टी मेयर पद के लिए रविंदर भारद्वाज को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने मेयर पद के लिए किशन लाल और डिप्टी मेयर पद के लिए नीता बिष्ट को चुना है।

Read also-महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 111 साल की बुजुर्ग महिला ने मतदान कर कही ये बात – वीडियो वायरल

पाठक ने कहा, “26 अप्रैल को एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होंगे। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि पार्टी के पार्षद एएपी उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हम इसका स्वागत करते हैं और ये दिखाता है कि हम मिलकर तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगेे। इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ हम एक साथ हैं।”

दिल्ली में एएपी और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैंं।नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि एमसीडी ने शुक्रवार को मेयर चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग से इजाजत मांगी है। साथ ही उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना से एक पीठासीन अधिकारी को नियुक्त करने का भी आग्रह किया।मेयर चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग से इजाजत लेनी की जरूरत है क्योंकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है।

Read also-Bastar 1st Phase Voting: बड़ी संख्या में वोट करने के लिए बस्तर के वोटरों का शुक्रिया- सचिन पायलट

दुर्गेश पाठक ने दी ये जानकारी…

“26 अप्रैल को एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होंगे। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि पार्टी के पार्षद एएपी उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हम इसका स्वागत करते हैं और ये दिखाता है कि हम मिलकर तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगेे। इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ हम एक साथ हैं। एक ऐसी सरकार जिसने वास्तविक आरोपी से 60 करोड़ रुपये लिए और उसे छोड़ दिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठे मामले में जेल में डाल दिया। पिछले एमसीडी चुनाव में, आपने देखा होगा कि बीजेपी ने क्या नाटक किया था और फिर भी वो हार गई थी। इस बार भी को वे बहुत बुरे तरीके से हारेंगे। हम देश और दिल्ली के विकास के लिए एक साथ आए थे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *