Spices: भारतीय मसालों पर बैन लगने के बाद भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला..

Spices: After the ban on Indian spices, the Indian government took a big decision..

Spices: हांगकांग और सिंगापुर जैसे विकसित देशों नें हाल में खाद्य नियामकों तहत दो बड़े मसाला ब्रांडों के चार प्रोडक्ट – एमडीएच के तीन और एवरेस्ट के एक मसाले का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी जारी की। जिसके बाद अब भारत सरकार ने इन मसालों के साथ ही बाकी और भी ब्रांड के मसालों की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Read Also: Supreme Court: बाबा रामदेव और बालकृष्ण को नहीं मिली राहत, आदालत ने कहा…

बता दें कि सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में भारतीय कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद FSSAI यानी भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने भारत के एमडीएच और एवरेस्ट के साथ ही बाकी ब्रांड के मसालों के भी नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन मसालों में एथिलीन ऑक्साइड (Ethylene Oxide) की मात्रा काफी अधिक पाई गई है, जिसकी वजह से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।

Read Also: T20: सुनील नारायण ने टी20 वर्ल्ड कप में वापसी की संभावना से किया इनकार

फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री और किसान एथिलीन ऑक्साइड का उपयोग करते हैं। यही नहीं, एथिलीन ऑक्साइड मसालों को घातक बैक्टीरिया और फफूंद से बचाता है। लेकिन एथिलीन ऑक्साइड कार्सिनोजेन है। कार्सिनोजेन कैंसर का रिस्क बढ़ाता है। कई केमिकल और रेडिएशन कार्सिनोजेन बनाते हैं। यह व्यक्ति के शरीर की सेल्स में प्रवेश करता है और डीएनए के संचालन को बाधित करता है। इससे शरीर के कुछ भागों में सेल्स तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *