अक्षय कुमार की ‘ओह माई गॉड 2’ मूवी बड़े पर्दे पर नही ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मूवी इन दिनों दर्शकों का दिल जीतने में सफल नही हो पा रहे हैं। बता दें कि अक्षय की कई मूवीज बॅाक्स ऑफिस पर फ्लाप हो रही है। दरअसल इसी बीच एक्टर की आने वाली ‘ओह माई गॉड 2’ मूवी ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। क्योंकि अक्षय कुमार की इस मूवी को अब सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

इस वजह से होगी ओटीटी पर रिलीज

बता दें कि अक्षय कुमार की पिछले समय से कई मूवी जैसे- बच्चन पांडेय, रक्षा बंधन, सम्राट पृथ्वीराज, रामसेतु और सेल्फी मूवी का हिन्दी सिनेमा पर बुरा हाल हो चुका है। बताया जा रहा है कि मूवी के लगातार फ्लाप होने की बजह से ‘ओह माई गॉड 2’ को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। अक्षय कुमार की 2012 में आई हिट मूवी ‘ओह माई गॉड’ का सीक्वेल है। दरअसल ये मूवी बॅाक्स ञफिस पर हिट गई थी। फिर अक्षय की इस मूवी के हिट हो जाने के बाद अभिनेता का ग्राफ काफी बढ़ गया था।

Read also:- जानिए पंजाबी अभिनेता अमन धालीवाल के बारे में, जिन पर अमेरिका में हुआ जानलेवा हमला

साथ ही इस मूवी में अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इन दोनों के अलावा मूवी में महेश मांझेकर और मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। बता दें कि अक्षय की इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किया जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *