Uttar Pradesh: कांग्रेस समर्थकों ने अमेठी में लगाए रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर

Uttar Pradesh: Congress supporters put up posters of Robert Vadra in Amethi

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी में कांग्रेस समर्थकों ने बुधवार को सड़कों पर रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगाकर उन्हें 18वीं लोकसभा के चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने की मांग की। पार्टी समर्थकों ने अमेठी और गौरीगंज के कांग्रेस कार्यालय पर भी डेरा डाल लिया है।

Read Also: Missile: भारत को मिली बढ़ी सफलता, बैलिस्टिक मिसाइल का नया संस्करण हुआ लांच

युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोनू सिंह रघुवंशी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा अमेठी के जीजा हैं और उन्हें यहां से जरूर चुनाव लड़ना चाहिए। वहीं, अमेठी में कुछ लोगों ने कहा कि वे देश में बढ़ती महंगाई से काफी परेशान हैं। लोगों ने कहा कि अगर रॉबर्ट वाड्रा चुनाव में खड़े होते हैं तो वे उनका पूरा समर्थन करेंगे। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक अमेठी सीट से किसी को मैदान में नहीं उतारा है। बीजेपी ने फिर से इस सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को खड़ा किया है। अमेठी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

Read Also: Hyderabad: यूपीए सरकार ने मुंबई हमलों के बाद कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की- विदेश मंत्री एस. जयशंकर

कांग्रेस पूर्व युवा जिला अध्यक्ष सोनू सिंह रघुवंशी ने कहा कि एक तरह हमारे संबंधी हैं और एक तरफ स्मृति ईरानी, चुनाव के स्मृती इरानी लाखों वोटों से हारने वाली हैं। सर्वे आया है अमेठी का तीन लोगों का रॉबर्ट वाड्रा जी का, प्रियंका जी का, राहुल जी का। प्रियंका जी पांच लाख वोटों से जीत रही थीं, रॉबर्ट वाड्रा जी दो लाख वोटों से जीत रहे हैं, राहुल जी डेढ़ लाख वोटों से जीत रहे थे इस बार।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *