PM MODI ने क्यों कहा ,कांग्रेस आपकी कमाई को बांटेगी ? जानें

PM Modi Speech:

PM MODI on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने शिवसेना (उद्धव गुट) पर कहा कि आज अगर बालासाहेब होते तो वो ये देखकर बहुत दुखी होते कि वे लोग जो सनातन को गाली देते हैं और इंडी अघाड़ी के लोग उन्हें सम्मानित करते हैं।कोल्हापुर में तीसरे चरण में सात मई को वोटिंग होगी।

जो डीएमके पार्टी वो उनकी खासम खास वो कह रही हैं कि वो सनातन को गालियां देने पर उतारू है। वो कहती हैं कि सनातन तो डेंगू है, मलेरिया है और जो लोग सनातन के विनाश की बात करते हैं उन्हें इंडि अघाड़ी के लोग महाराष्ट्र बुलाकर उनका सम्मान करते हैं। ये दृश्य देखकर तो मैं सोचता हूं कि बालासाहेब के ऊपर कितनी बीती होगी। बालासाहेब ठाकरे के मन पर कितनी चोट पहुंची होगी। कैसे लोग हैं ये? इतना ही नहीं इंडि अघाड़ी वोट बैंक की राजनीति में इतना गिर गया है कि शिवाजी महाराज की धरती पर ये औरंगजेब के मानने वालों से जाकर के मिल गए हैं। नकली शिवसेना इन सब एजेंडों में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

Read also-ये लोग केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं – सुनीता केजरीवाल ने क्यों कही ये बात!

आज बालासाहेब ठाकरे होते तो इनकी ये हरकतें बहुत दुखी करतीं और आज भी उनकी आत्मा जहां होगी, सबसे ज्यादा दुखी उनके इस कारनामों से होती होगी। साथियो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने वालों की नजर अब लोगों की कमाई और दलित पिछड़ों के आरक्षण पर पहुंच गई है। कांग्रेस के शहजादे उन्होंने घोषणा की है कि वे आपकी संपत्ति की, महिलाओं के गहने और सोने चांदी की जांच करवाएंगे।

Read also-आरजेडी और कांग्रेस के शासन में चुनावों में मतदान पत्र लूटे जाते थे- पीएम मोदी

आपकी कमाई को कांग्रेस उन लोगों में बांटेगी, जिन लोगों का इस देश पर पहला हक है ऐसा बताते हैं। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक गिर सकती है। साथियो, कांग्रेस ने एक एक और ऐसी घोषणा की है जो महाराष्ट्र के हर मतदाता को जानना जरूरी है कि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि आप जीवन भर जो कमाएंगे अपने बच्चों के लिए जो कुछ भी जोड़ते रहेंगे। वो पूरा का पूरा आपकी संतानों को नहीं मिलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *