ये लोग केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं – सुनीता केजरीवाल ने क्यों कही ये बात!

Sunita Kejriwal Road Show

Sunita Kejriwal Road Show: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने शनिवार शाम को पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी (Lok Sabha candidate) के समर्थन में पहला रोड शो किया।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल शेर हैं और कोई उन्हें तोड़ या झुका नहीं सकता।चुनाव प्रचार के दौरान  सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के कोंडली क्षेत्र में मतदाताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करतीं नजर आईं।

Read also-Crime News: किडनी कांड में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड मुर्तुजा का ये था प्लान..

इस दौरान सुनीता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया (The Chief Minister of Delhi was put in jail,) क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाए, मुफ्त बिजली मुहैया कराई और मोहल्ला क्लीनिक खोले।सुनीता केजरीवाल ने कहा, “हम तानाशाही हटाने और लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करेंगे।”पार्टी नेताओं के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में (In Money laundering Case) अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी एएपी (AAP)  के चुनाव अभियान की अगुवाई करेंगी।इसी के तहत सुनीता रविवार को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भी रोड शो करेंगी।पार्टी नेताओं ने कहा कि सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ गुजरात, हरियाणा और पंजाब में भी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

Read also-आरजेडी और कांग्रेस के शासन में चुनावों में मतदान पत्र लूटे जाते थे- पीएम मोदी

सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए रोड शों किया।इस दौरान उन्होंने केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा के ये लोग केजरीवाल को खत्म कर देगों। उसको जेल मे इंसुलिन नहीं दी जा रही है जबकि वे कई साल से इंसुलिन ले रहे है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *