West Bengal: जे.पी. नड्डा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, कहा अराजकता फैला रही है ममता सरकार

Kargil Vijay Diwas:

West Bengal: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार 28 अप्रैल को पश्चिम बंगालल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि ममता सरकार बंगाल में अराजकता फैला रही है। ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। उनके साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है, ये सच में बहुत ही संवेदनशील भी है और दर्दनाक भी है।

Read Also: Delhi: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

जे.पी. नड्डा ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत, आबरू और जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर घातक हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रविंद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम और पिस्तौल मिल रहे हैं। संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। जे.पी. नड्डा ने आगे कहा कि इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार किस तरह से अराजकता फैला रही है। क्या ममता बनर्जी जनता को डकाकर, धमकाकर और जान लेकर चुनाव जीतेंगीं?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *