Ghaziabad: नाराज पिता ने की बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या…

Ghaziabad: Angry father killed daughter's boyfriend...

Ghaziabad: गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला शनिवार 27 अप्रैल की देर रात की है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

Read Also: Gujarat: कच्छ के कपड़ा शिल्प अजरख को मिला जीआई टैग

बता दें, ये मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है, जहां बीएसएफ के एक रिटायर्ड जवान ने अपनी बेटी के बॉयफ्रेड की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद इस बात की जानकारी दी कि आरोपी रिटायर्ड जवान फिलहाल एक निजी सुरक्षा कंपनी में काम करता है। उसे अपनी बेटी के रिलेशनशिप पर एतराज था, जिससे नाराज होकर उसने ये कदम उठाया।

Read Also: Gurucharan Update: एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने का खुला राज, CCTV फुटेज आई सामने

पुलिस ने बताया कि मृतक लड़का बीटेक का छात्र था और आरोपी की लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता (आरोपी) शनिवार 27 अप्रैल की रात गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके के एक फ्लैट में पहुंचा। जहां दोनों के बीच बहस हुई, फिर नाराज पिता ने लड़के पर पांच गोलीयां चलाईं। गोली लगने के कारण लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *