Diljit Dosanjh: सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, भारत के बाहर बिका सबसे बड़ा पंजाबी शो

Diljit Dosanjh: Singer Diljit Dosanjh created history, the biggest Punjabi show sold outside India.

Diljit Dosanjh: सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने ‘दिल-लुमिनाटी टूर’ के दौरान उत्तरी अमेरिका में भारत के बाहर अब तक का सबसे बड़ा पंजाबी शो बेचकर इतिहास रच दिया है। दिलजीत दोसांझ ने शनिवार 27 अप्रैल की रात कॉन्सर्ट के दौरान कनाडा के वैंकूवर में बीसी प्लेस स्टेडियम में गोट, लवर, किन्नी किन्नी और उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अमर सिंह चमकीला का लोकप्रिय ट्रैक इश्क मिटाये जैसे गानों से 50 हजार से ज्यादा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Read Also: Chhattisgarh: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप वैन, 9 लोगों की मौत, 23 घायल

दिलजीत दोसांझ ने रविवार 28 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शो की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “इतिहास लिखा जा चुका है। बीसी प्लेस स्टेडियम बिक गया। दिल-लुमिनाती टूर।” कनाडाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इतिहास में ये पहली बार था कि एक पंजाबी म्यूजिक सुपरस्टार ने वैंकूवर में सुर्खियां बटोरी हों। बीसी प्लेस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इतिहास बन गया है। टेक अ बो, @diljitdosanjh।” दिलजीत दोसांझ अब अमेरिका जाने से पहले कनाडा में कैलगरी, विन्निपेग और एडमॉन्टन जाएंगे। वे 13 जुलाई को टोरंटो में अपनी यात्रा का समापन करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *