Kuwait Fire:कुवैत अग्निकांड में 40 भारतीयों की दर्दनाक मौत,मजदूरों ने बताया आंखों देखा हाल

Kuwait Fire Accident:
Kuwait Fire Accident: कुवैत की एक इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग में कई भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र की इमारत में हुआ। कुवैत आग में मरने वाले केरल के लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
नोरका के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।मरने वालों में केरल के लोगों की संख्या बढ़ रही है।नोरका हेल्प डेस्क शवों को घर वापस लाने के लिए कागजी कार्रवाई में तेजी के लिए भारतीय दूतावास और कुवैत के अस्पतालों के संपर्क में है।केरल सरकार ने मरने वाले राज्य के लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। हादसे में 49 लोगों की जान चली गई थी और 50 घायल हुए थे।

केरल की स्वास्थय मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया यह एक बेहद दर्दनाक त्रासदी है। कुवैत में आग की घटना में कई लोगों की जान चली गई, जिनमें कई मलयाली भी शामिल हैं। यह सभी परिवारों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ज्यादातर मलयाली पीड़ित पथानामथिट्टा जिले से हैं। हमने मदद मांगी है केंद्र सरकार की ओर से NORKA भी वहां पूरी तरह सक्रिय है और पीड़ितों की पहचान करने और शवों को वापस लाने के प्रयासों में समन्वय कर रही है और NORKA कुवैत में एक अंतरराष्ट्रीय संपर्क नंबर और एक हेल्पडेस्क संचालित कर रही है मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में NORKA।”

कुवैत में बेटे की मृत्यु पर नजीब के पिता ने  दर्द बयां करते हुए कहा  मेरा बेटा चार साल से कुवैत में काम कर रहा है। हमें आज टीवी समाचार से आग के बारे में पता चला। नजीब और एक और शख्स खिड़की से बाहर कूद गए। नजीब के हाथ-पैर में चोट आई है। दूसरे शख्स की मौत हो गई।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *