गाजियाबाद में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या – घर के पास नाले में मिला शव

Eight year old girl Allegedly killed

Eight year old girl Allegedly killed: यूपी के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बता दे कि गाजियाबाद के आकलपुर गांव (Akalpur village) में 21 अप्रैल को नाले में मृत पाई गई आठ साल का बच्ची की उसके ही दो चचेरे भाइयों ने हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी  नाबालिग हैं।

बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची 20 अप्रैल से ही लापता थी। 21 अप्रैल को उसका शव तेल मिल के पास नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में  जानकारी देते हुए बताया कि  लड़की के पिता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराकर कहा था कि बच्ची  20 अप्रैल से लापता थी। अगले दिन उसका शव नाले में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें एक युवक  की उम्र 13 साल और दूसरे युवक की उम्र 11 साल बताई गई है। दोनों लड़के, बच्ची के चचेरे भाई हैं।

Read also-Amit Shah Viral Video: अमित शाह के फेक वीडियो पर एक्शन में दिल्ली पुलिस – तेलंगाना के CM को भे़जा समन

पुलिस उपायुक्त विवेक चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को यह जानकारी मिली कि  20 अप्रैल 2024 को आठ साल  की लड़की शाम से लापता थी और 21 अप्रैल 2024 को परिजनों को तेल मिल के पास नाले में उसकी डेड बॉडी मिली है। कल तहरीर प्राप्त होते ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पोस्टमार्टम में यौन उत्पीड़न की बातें सामने आने के बाद जांच टीम का गठन किया गया। 28 अप्रैल को घटना में शामिल एक 13 वर्षीय बालक, तथा दूसरा उसका भाई 11 वर्षीय बालक ये दोनों इस मृतिका के ताऊ के लड़के हैं। इनको पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश करने हेतु भेज दिया है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *