कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने पीएम मोदी को क्यों लिखी चिट्ठी ?

Siddaramaiah to PM Modi

Siddaramaiah to PM Modi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बुधवार को कहा कि कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने विदेश यात्रा के लिए अपने राजनयिक पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे रद्द करने के लिए तेजी से कार्रवाई करने का अनुरोध किया।प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में सिद्दारमैया ने कई और कदम उठाने की मांग की है जिसमें भारत सरकार के राजनयिक और पुलिस चैनलों और अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों का इस्तेमाल कर फरार सांसद की जल्द वापसी सुनिश्चित करना शामिल है।

Read also-Maruti Suzuki: अप्रैल में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 5 प्रतिशत बढ़कर 1,68,089 यूनिट हो गई

33 साल के प्रज्वल रेवन्ना एच डी देवगौड़ा के बड़े बेटे एच डी रेवन्ना के बेटे हैं जो विधायक और पूर्व मंत्री हैं।प्रज्वल हासन सीट से जेडी(एस) गठबंधन के उम्मीदवार हैं।प्रज्वल रेवन्ना के कथित तौर से कई महिलाओं का यौन शोषण करने वाले वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में सर्कुलेट होना शुरू हो गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने कथित तौर पर सांसद से जुड़े अपराध की जांच के लिए एसआईटी बनाई थी।

Read also-हरियाणा: सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने दाखिल किया नामांकन

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कहा कि हमारी पार्टी के प्रवक्ताओं ने इस बारे में विस्तार से बात की है कि पेन ड्राइव के संबंध में देवराजे गौड़ा ने किससे मुलाकात की थी। देवराजे गौड़ा ने बीजेपी नेताओं को पत्र लिखने के अलावा इस संबंध में कुमारस्वामी से भी मुलाकात की थी। हमें ऐसी घटिया राजनीति का सहारा लेने की कोई जरूरत नहीं है। मैं इस बारे में बाद में बात करूंगा।”कुमारस्वामी और बीजेपी नेता महिलाओं के बारे में बहुत बात करते हैं। अगर उनके मन में महिलाओं के लिए वास्तव में कोई सम्मान है, तो उन्हें पीड़ितों से मुलाकात करके उनके साथ एकजुटता दिखानी चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *