Mamata Banerjee Sandeshkhali Video: BJP ने लिखी संदेशखाली घटना की पटकथा- ममता बनर्जी

"TMC vs BJP over Sandeshkhali 'sting video',Sandeshkhali,Sandeshkhali 'sting video',TMC vs BJP over Sandeshkhali,Mamata Banerjee slams BJP,Suvendu Adhikari

Mamata Banerjee Sandeshkhali Video- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर संदेशखाली (Mamata Banerjee Sandeshkhali Video) घटना की पटकथा लिखने का आरोप लगाया और सवाल किया कि एक महिला ने राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप क्यों हैं।ममता बनर्जी ने शनिवार को नादिया जिले के चकदाह में चुनावी रैली में दावा किया, संदेशखाली की पूरी घटना पूर्वनियोजित थी।बीजेपी ने इसकी अच्छी तरह से पटकथा लिखी थी। सच सामने आ गया है

शनिवार को टीएमसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें दावा किया गया कि संदेशखली प्रकरण लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए बीजेपी की एक साजिश थी। आगे  कहा  कि पीएम मोदी ने संदेशखाली के संबंध में संदेश दिया, लेकिन केंद्र के प्रतिनिधि, राज्यपाल के यौन उत्पीड़न मुद्दे पर चुप रहे।

Read also- Cyber Crime:सावधान! फोन में 9 दबाते ही बैंक अकाउंट खाली, जानिए कैसे

CM पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी ने कहा कि संदेशखाली को लेकर उन्होंने एक अच्छे नाटक की पटकथा लिखी। संदेशखाली की पूरी घटना पूर्व नियोजित थी। बीजेपी ने इसकी अच्छी पटकथा लिखी थी। सच सामने आ गया है। मैं ये बात काफी समय से कह रहा हूं। मैंने पूरा वीडियो नहीं देखा है। मैं इसे जरूर देखूंगी। देखिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल राजभवन के कर्मचारियों के साथ क्या कर रहे हैं। पीएम मोदी ने संदेशखाली को लेकर संदेश दिया, लेकिन केंद्र के प्रतिनिधि, राज्यपाल के यौन उत्पीड़न मामले पर चुप रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *