बीजेपी ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Bangladesh Violence:

Sandeshkhali: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया।ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘घड़ियाली आंसू बहाना’’ बंद करना चाहिए, क्योंकि ‘‘बीजेपी के रची गई साजिश का खुलासा एक हालिया स्टिंग से हो गया है।

टीएमसी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि ये उसके उस रुख की पुष्टि करता है कि संदेशखालि प्रकरण के पीछे बीजेपी का हाथ था।हालांकि, पीटीआई वीडियो टीएमसी के साझा किए गए वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।बोलपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद शताब्दी रॉय के समर्थन में एक चुनावी रैली में बनर्जी ने कहा कि इस झूठ की साजिश बीजेपी ने रची और इसने कुछ लोगों को झूठ बोलने के लिए पैसे दिए।

Read also-बजरंग पूनिया का छलका दर्द -NADA पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- सैंपल के लिए..

उन्होंने दावा किया, ‘‘क्या कभी किसी ने सोचा था कि बीजेपी इतनी गिर जाएगी कि संदेशखालि पर अफवाहें फैलाएगी?बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘वीडियो पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया देखकर ये स्पष्ट था कि वे डरे हुए हैं।’’ममता बनर्जी ने कहा स्पष्ट झूठ का आविष्कार बीजेपी के जरिए किया गया था, कुछ लोगों को झूठ बोलने के लिए पैसे देकर साजिश रची गई थी। क्या किसी ने कभी सोचा था कि बीजेपी इतनी गिर जाएगी कि वे संदेशखाली पर अफवाहें फैलाएगी?”अगर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं समेत किसी भी व्यक्ति ने कोई गलत काम किया है, तो पार्टी और राज्य सरकार हमेशा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने में तत्पर रहती है।

Read also-सेना के काफिले पर हमला दिखाता है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ -Farooq Abdullah

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *