Uttrakhand News: मौसम विभाग ने चारधाम की यात्रा शुरू होते ही बारिश का अलर्ट किया जारी, श्रद्धालुओं को दी ये हिदायत

Uttrakhand Weather News: उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा के लिए श्रद्धालु साल पर पहले से ही तैयारी करने लगते हैं और भगवान को मानने वाले हर श्रद्धालु के मन में चार धाम की यात्रा करने की चाहत होती है। इस यात्रा के लिए हर श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करता है और ऐसे में जब 10 मई से चार धाम की यात्रा शुरू होने जा रही है तब मौसम विभाग ने भी बारिश का अलर्ट जारी कर श्रद्धालुओं को हिदायत दी है।

Read Also: Uttrakhand: तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की डोली कैलाश रवाना, श्रद्धालुओं ने गाए मंगल गीत

देश की देवभूमि उत्तराखंड (Uttrakhand) में चारधाम की यात्रा अक्षय तृतीया के दिन 10 मई से शुरु होने जा रही है। 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोल दिए जाएंगे और 12 मई के दिन बद्रीनाथ धाम के भी कपाट खुल जाएंगे। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक चारधाम यात्रा शुरू होते ही पूरे प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है हालांकि उससे पहले भी छुटपुट बारिश का सिलसिला उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है, वहीं 11 मई से बारिश का सिलसिला प्रदेशभर में देखने को मिल सकता है।

Read Also: Uttarakhand Forest Fire: जंगलों में लगी आग को शांत करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने की हो रही तैयारी !

इस दौरान मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को खास हिदायत देते हुए कहा है कि “चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु अपनी तैयारी के साथ आएं क्योंकि इस दौरान बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना हैं जिससे उच्च हिमालय क्षेत्र में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *