Uttarakhand Forest Fire: जंगलों में लगी आग को शांत करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने की हो रही तैयारी !

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल आग की चपेट में आने के बाद से लगातार धधक रहे हैं। वन्य जीवों के जीवन और वन संपदा पर भीषण खतरा मंडरा रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र समेत कई इलाकों में आग का तांडव साफ देखा जा सकता है। आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना से भी मदद मांगी गई है वहीं अब जंगलों में लगी आग को शांत करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने पर विचार किया जा रहा है।

Read Also: मंगलसूत्र, मछली और मुसलमानों पर चर्चा करने वाली बीजेपी पर क्यों भड़के भूपेश बघेल? जानें

आपको बता दें, उत्तराखंड ( Uttarakhand  )के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए कृत्रिम बारिश यानि क्लाउड शीडिंग पर भी विचार किया जा रहा है, इसके लिए राज्य सरकार की IIT रुड़की से बातचीत चल रही है। दरअसल, IIT रुड़की ने क्लाउड सीडिंग को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में दो प्रयोग किए हैं जिसके आधार पर IIT रुड़की की ओर से राज्य सरकार को भी इस संदर्भ में प्रस्ताव दिया गया है।

Read Also: रोजाना केला खाने से शरीर को मिल सकते हैं गजब के फायदे ,हृदय मजबूत करता है केला

IIT रुड़की के इस प्रस्ताव को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया है कि IIT रुड़की की ओर से इस संदर्भ में प्रस्ताव मिलने के बाद अब जल्द विशेष बैठक आयोजित होगी, जिसमें इस संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा होगी और संबंधित अधिकारियों की राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार IMD के साथ ही विशेषज्ञों से भी चर्चा करेगी और उसके बाद ही क्लाउड शीडिंग पर फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में कोई भी फैसला लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि इससे प्रकृति को कोई नुकसान ना पहुंचे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *