पीएम मोदी के रिटायरमेंट को लेकर संजय सिंह ने उठाए ये सवाल ?

Delhi News

Delhi News:आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि बीजेपी ने जो 75 साल पर रिटायरमेंट का नियम बनाया है वो पीएम मोदी पर भी लागू होना चाहिए।

Read Also:छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सेना का बड़ा ऑपरेशन – 12 नक्सली ढेर

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने एक बहुत जायज सवाल प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के सामने खड़ा किया है और ये देश को बताने का काम किया केजरीवाल साहब ने कि 75 साल की उम्र में यानी की एक साल के बाद मोदी जी रिटायर हो जाएंगे, तो देश के प्रधानमंत्री अमित शाह बनेंगे और मोदी की जो गारंटी बार-बार कही जा रही है, उस मोदी की गारंटी को पूरा कौन करेगा। एक तो अपनी गारंटी पूरे 10 साल में उन्होंने खुद पूरी नहीं की, अब अगली गारंटी उन्होंने अमित शाह के जिम्मे लगा दीतो उसको कौन पूरा करेगा। तो अमित शाह जी सामने आ गए, जे. पी. नड्डा जी सामने आ गए पूरी पार्टी बौखला गई केजरीवाल जी के सवाल से।

Read Also:बीजेपी चार जून को दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी – गृह मंत्री अमित शाह

उनको ये बताना चाहिए कि भाई 75 साल की उम्र का नियम लगाकर आपने आडवाणी जी की टिकट काट दिया जो कि इस पार्टी के संस्थापक हैं बीजेपी केआपने मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया, आपने सुमित्रा महाजन का टिकट काट दिया, आपने शांता कुमार का टिकट काट दिया, आपने यशवंत सिन्हा का टिकट काट दिया। तो जो नियम खुद मोदी जी ने बनाया और जो नियम पार्टी के नियम आडवाणी जी और जोशी जी पर लागू होता है वो नियम मोदी जी के ऊपर लागू क्यों नहीं होगा?”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *