Delhi News: पहले स्कूलों और अब दो अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी !

Delhi News: लोकसभा के चुनावी माहौल के बीच देश की राजधानी दिल्ली( Delhi ) में पहले स्कूलों और अब दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी पहले की तरह ही ईमेल के जरिए मिली है। चुनाव के बीच दिल्ली में दहशत फैलाने की कौन कोशिश कर रहा है ? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Read Also: हरियाणा में कक्षा 10 का रिजल्ट हुआ जारी, 95.22 फीसदी बच्चे हुए पास-ऐसे देखें परिणाम

लोकसभा चुनाव के बीच देश की राजधानी दिल्ली( Delhi ) में भयावह माहौल बनाने की कोई साजिश रच रहा है। पहले स्कूलों और अब दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है और ये पता लगाया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है। धमकी देने वाले ने अपने पुराने पैटर्न का ही इस्तेमाल किया है।

Read Also: Haryana: सैनी सरकार पर छाए संकट के बीच लोकसभा चुनाव के महाकुंभ में किसकी डूबेगी नैया और किसका होगा बेड़ा पार ?

Delhi में इससे पहले स्कूलों को मिले थे धमकी भरे ईमेल

जानकारी के मुताबिक, Delhi के संजय गांधी अस्पताल और बुराड़ी के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस को सर्च के दौरान फिलहाल अभी तक कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इसके अलावा IGI एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।इससे पहले दिल्ली में ही 1 मई की सुबह 223 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। ईमेल में बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *