लखीमपुर में 13 वर्षीय किशोरी के साथ क्रूरता की हदें पार, गैंगरेप के बाद निकाली आंख और जीभ !

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईशानगर थाने के पकरिया गांव में रेप के बाद हैवानियत की दर्दनाक घटना सामने आई है। आरोपी दरिंदों ने किशोरी के साथ रेप किया फिर हत्या की विभत्स घटना को अंजाम दिया। दरअसल शुक्रवार को यहां गन्ने के खेत में 13 साल की एक किशोरी का शव मिला था। किशोरी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और उसके बाद हैवानियत की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों पर एनएसए के तहत की कार्रवाई की बात कही है।

गैंगरेप के बाद आंखें और जीभ भी निकालीं !

वहीं मृत्य किशोरी के पिता का कहना है कि बदमाशों ने उनकी बेटी के साथ गैंगरेप के बाद उसकी आंखें निकाल लीं और उसकी जीभ भी काट डाली थी। लड़की का शव जिस खेत में मिला, वह आरोपियों में से एक का है। लड़की के पिता ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर से ही लापता थी। हम लोगों ने उसे सब तरफ ढूंढा। गन्ने के खेत में उसकी लाश मली। उसकी आंखें निकली हुई थीं। उसकी जुबान कटी हुई थी और दुपट्टे से उसका गला घोंटा हुआ था।

Also Read- पांच महीनों के बाद शुरू हुई माता वैष्णो देवी की यात्रा, इन नियमों का करना होगा पालन !

उधर धौरहरा के सीओ अभिषेक प्रताप ने से बताया कि “ईसानगर थानाक्षेत्र के पकरिया गांव में बच्ची से रेप और हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उसकी गला घोंटकर हत्या हुई है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *