इंडिगो फ्लाइट का कारनामा,18 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई फ्लाइट, जाने पूरा मामला

Indigo flight

Indigo flight:लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा मच गया जब इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 18 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। इस बात की जानकारी जब यात्रियों को पता लगी हडकंप मच गया।यात्री देहरादून से वाराणसी के लिए जा रहे थे।उन्हें लखनऊ से वाराणसी के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी।

Read Also: भारत अफ्रीका को ‘स्वाभाविक साझेदार’ के तौर पर देखता है-विदेश मंत्री एस. जयशंकर

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट बिना 18 यात्रियों को लिए उड़ गई। सभी यात्री देहरादून से वाराणसी जा रहे थे। लखनऊ में यात्रियों को उतार कर इंडिगो की फ्लाइट उन्हें लिए बिना ही वाराणसी रवाना हो गई।कनेक्टिंग फ्लाइट के 18 यात्री लखनऊ में छूट गए। जब पता चला कि उनकी फ्लाइट जा चुकी है तो एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया। इन यात्रियों को एयरलाइंस ने रात में बस से वाराणसी भेजा। जिनकी फ्लाइट छूटी वे सभी यात्री देहरादून से लखनऊ आए थे।

लखनऊ पहुंचे  यात्री –बता दे कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 18 यात्रियों ने एक फ्लाइट बुक की थी।देहरादून से वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट नहीं थी। यात्रियों को लखनऊ से कनेक्टिंग फ्लाइट बदलनी थी। सभी यात्रियों को लेकर विमान देहरादून से लखनऊ के लिए रवाना हुआ । इधर लखनऊ से वाराणसी के लिए इंडिया का विमान तय समय से पहले ही उड़ान भरने के लिए खडा था। उधर देहरादून से आ रही फलाइट करीब एक घंटे लेट हो गई थी।देहरादून से लखनऊ फ्लाइट लेट हो गई, ऐसे में कनेक्टिंग फ्लाइट को बिना इंतजार कराये लखनऊ से वाराणसी रवाना कर दिया गया।

Read Also: मौसम हुआ मेहरबान…ये वीकेंड दिल्लीवासियों के लिए होगा मजेदार!

यात्रियों ने किया जमकर हंगामा- सभी यात्री करीब 7 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे।जिस फ्लाइट से उन्हे वाराणसी जाना था वे पहले ही उड गई थी। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया।यात्रियों ने कहा एक तो उनकी फ्लाइट देहरादून से लेट हो गई ।उसके बाद लखनऊ से उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट उनके आने से पहले रवाना हो गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *