अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का निधन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक बुरी खबर तब आई जब उनके छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का निधन हो गया। डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का शनिवार रात न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। बता दें कि 71 साल के रॉबर्ट गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बयान में व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाई से अस्पताल में मुलाकात भी की थी।


व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैं बहुत दुखी मन के साथ आपको सूचित करता हूं कि मेरे भाई रॉबर्ट का आज रात निधन हो गया। वह केवल मेरे भाई ही नहीं, बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे। उनकी बहुत याद आएगी, लेकिन हम फिर मिलेंगे। उनकी यादें मेरे दिल में हमेशा ताजा रहेंगी। रॉबर्ट, मैं तुमसे प्यार करता हूं। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।”

Also Read: Corona Updates- देश में पिछले 24 घंटों में 63490 नए केस, मृत्यु दर 2 प्रतिशत से नीचे !

इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने अपने ट्विटर पर लिखा, “अंकल रॉबर्ट, हम आपसे प्यार करते थे। आप हमेशा हमारे दिल और प्रार्थनाओं में रहेंगे।”


गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप के चार भाई-बहन हैं। रॉबर्ट, डोनाल्ड ट्रंप के काफी निकट थे। उन्होंने उनके परिवार के बारे में अपनी एक रिश्तेदार की किताब को छपने से रोकने के लिए ट्रंप परिवार की ओर से मामला दर्ज कराया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *